Skip to main content
Press Release

फोर्टिस हॉस्पीटल, जयपुर ने राजस्थान क्षेत्र के लिए ‘साईक-एड 2025’ ज़ोनल फाइनल्स का किया आयोजन

Fortis Escorts Hospital, Jaipur Aug 23, 2025

फोर्टिस हॉस्पीटल, जयपुर ने राजस्थान क्षेत्र के लिए ‘साईक-एड 2025’ ज़ोनल फाइनल्स का किया आयोजन

राजस्थान से कैम्ब्रिज कोर्ट हाई स्कूल, जयपुर, ने साईक-एड 2025 के नेशनल फाईनल्स में प्रवेश किया।

कैम्ब्रिज कोर्ट हाई स्कूल, जयपुर उन 900+ स्कूलों में से चुने गए 12 स्कूलों में है जिन्होंने ऑनलाइन भागीदारी कर ज़ोनल राउंड में स्थान बनाया है

जोनल फाइनल राउंड के विजेताओं का 1 सितंबर 2025 को ग्रैंड फाइनल में होगा मुकाबला

जयपुर, 23 अगस्त, 2025: फोर्टिस हॉस्पिटल, जयपुर ने अपने नेशनल साइकोलॉजी क्विज़ प्रोग्राम के 8वें एडिशन ‘साईक-एड 2025’ का आयोजन किया जिसमें विभिन्न स्कूलों ने भाग लिया और नेशनल फाइनल्स में अपनी जगह बनाने के लिए कड़ा मुकाबला किया।

साईक-एड, नेशनल लेवल की वार्षिक आधार पर फोर्टिस हेल्थकेयर द्वारा स्कूली छात्रों के लिए आयोजित की जाने वाली साइकोलॉजी क्विज़ है जिसके 8वें एडिशन में 900+ स्कूलों की भागीदारी देखी गई। साईक-एड के ऑनलाइन राउंड में देशभर के 190+ शहरों से 12000 से अधिक प्रतिभागियों ने क्विज़ में हिस्सा लिया। यह क्विज़ 11वीं और 12वीं के स्कूलों छात्रों के लिए तैयार की गई थी और साइकोलॉजी तथा इस विषय से जुड़े कन्सेप्ट्स की उनकी जानकारी की परख करना इसका उद्देश्य है। साईक-एड 2025 को जीडी गोयनका यूनीवर्सटी, प्रोजेक्ट सीएसीए, रूपा पब्लिकेशंस समेत फोर्टिस ग्रुप की कंपनी अदायु का समर्थन हासिल है। पिछले कुछ वर्षों में, साईक-एड ने नेशनल लेवल के फ्लैगशिप इवेंट के तौर पर अपनी साख बनायी है जिसमें महानगरों

के अलावा छोटे शहरों और विदेश के स्कूलों की हिस्सेदारी रहती है और यह सभी के लिए सीखने तथा विचार-विमर्श करने का समावेशी प्लेटफार्म बन चुका है।

इस क्विज़ की संकल्पना डॉ समीर पारीख, चेयरपर्सन – फोर्टिस नेशनल मेंटल हेल्थ प्रोग्राम, फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड के मार्गदर्शन में तैयार की गई और इसे साकार रूप दिया गया। क्विज़ का उद्देश्य लर्निंग को बढ़ावा देने के साथ-साथ अनुशासन सुनिश्चित करते हुए छात्रों को व्यस्त रखने वाली रोचक गतिविधि को बढ़ावा देना है।

इस अनूठी पहल के बारे में, डॉ समीर पारीख ने कहा, “हमारी इस पहल का व्यापक उद्देश्य है – वह है स्कूली छात्रों के स्तर पर मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूकता बढ़ाना, इससे जुड़ी शर्मिंदगी और संकोच को कम करना तथा साइकोलॉजी के बारे में उनकी जिज्ञासा बढ़ाना। यह क्विज़ शिक्षा को रोचक तरीके से सीखने का माध्यम है। फोर्टिस हेल्थकेयर देश में उन गिने-चुने हेल्थकेयर संस्थानों में से है जो मेंटल हेल्थ एजुकेशन पर जोर देने के साथ-साथ युवाओं को संवेदनशील बनाने के लिए खासतौर से प्रयासरत हैं।”

ज़ोनल फाइनल्स के लिए क्वालीफाइ करने वाले स्कूल थेः

1. क्राइस्ट चर्च गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जबलपुर

2. सेंट एंसलम्स पिंक सिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जयपुर

3. कैंब्रिज कोर्ट हाई स्कूल, जयपुर

4. वर्धमान इंटरनेशनल स्कूल, जयपुर राजस्थान

5. संस्कार स्कूल, जयपुर

6. कैंब्रिज कोर्ट वर्ल्ड स्कूल, जयपुर

7. रुक्मणी बिरला मॉडर्न हाई स्कूल, जयपुर

8. सेंट्रल अकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ब्यावर

9. सेंट एडमंड्स स्कूल, जयपुर

10. सुबोध पब्लिक स्कूल, जयपुर

11. भारतीय विद्या भवन स्कूल, जयपुर

12. सिंधिया कन्या विद्यालय, ग्वालियर

कैम्ब्रिज कोर्ट हाई स्कूल, जयपुर की विजेता टीम, जिसमें लीशा बेलानी, काव्या गुप्ता और मानवी यादव थी, का कहना है, “हम दिल्ली जाने को लेकर उत्साहित हैं! हम सबसे ज्यादा अपने साइकोलॉजी टीचर के आभारी हैं – जब हम नर्वस थीं तो उन्होंने ही हमारा हौंसला बढ़ाया और हमें तैयारी करने में मदद दी। अब हम हैं साईक-एड के लिए पूरी तरह तैयार!”

डॉ मनीष कुमार अग्रवाल, फैसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पीटल जयपुर ने कहा, “साईक-एड वास्तव में, युवाओं को ज्ञानवान बनाने की हमारी पहल है क्योंकि हमारा मानना है कि समृद्ध मस्तिष्क ही महान राष्ट्र के निर्माण का आधार हैं। हमें अपने देश में मेंटल हेल्थ प्रोफेशनल्स की काफी जरूरत है और इस प्रकार के प्रयास युवा छात्रों को बतौर प्रोफेशनल साइकोलॉजी को चुनने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करते हैं।”

barqut

Keep track of your appointments, get updates & more!

app-store google-play
Request callback International Request callback Get an Estimate